Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों का किया सम्मान

Barkat Qureshi / Wed, May 14, 2025 / Post views : 252

Share:
हरदा प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों का किया सम्मान हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी पहली बार हरदा पहुंचे। जिनके आगमन पर हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ के निवास ग्राम गुरदिया पर हरदा जिले के सदस्यों ने जोरशोर से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला के साथ प्रदेश सहायक कमल रियाड़, देवास जिला मंत्री मुकेश पिचकिया और प्रदेश सदस्य रवि पुनिया भी पहली बार राष्ट्रीय जाट महासभा भारत हरदा के सदस्यों से मिलने पहुंचे थे। जहां जिले के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला ने संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए जिले में सदस्य बनाने पर जोर दिया। श्री ठींग्ला ने कहा कि आने वाले कुछ माह में हरदा में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल, हरदा तहसील अध्यक्ष नंदराम पेटल, टिमरनी तहसील अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैलाश पटेल, महेश ठोल्या कैलाश जाखड़, मुकेश गोरा, भगत जाणी,विमल सिरोही, पंकज पटेल जाजड़ा,राजेश गोरा, मनोज सिरोही ने पदाधिकारियों का पुष्पमाला और साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री ठींग्ला ने हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें