Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसान संगठनों का आभार व्यक्त किया

Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 409

Share:
हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने किसान संगठनों का आभार व्यक्त किया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा :- किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा नहीं की जा रही थी। जिसके चलते हरदा जिले सहित पूरे प्रदेश में किसान संगठनों व समस्त किसानों एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना आंदोलन कर सरकार पर मूंग फसल की खरीदी करने का दबाव बनाया गया। जिसके चलते सरकार द्वारा मूंग खरीदी करने की घोषणा की गई है। हरदा विधायक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त कृषकगणों, किसान संगठनों व कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया है। जिनके प्रयासों से सरकार को किसानों की बात मानने के लिए झुकना पड़ा। हरदा विधायक द्वारा किसान भाईयों से यह आग्रह किया है कि वह सब संगठित रहे क्योकी सरकार किस प्रकार से मूंग खरीदी करेगी यह अभी भी सरकार द्वारा स्पष्ट नही किया गया है। यदि सरकार मूंग खरीदी करने के मापदंड की घोषणा नहीं करती है तो हमें फिर संगठित होकर सरकार पर दबाव बनाना पडेगा। मैं सरकार से मांग करता हँू कि किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल खरीदी करने की सरकार की क्या कार्य योजना है। उसे तत्काल घोषित किया जावे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें