Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: 06 दिवस के भीतर नकबजनी के आरोपी को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Barkat Qureshi / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 163

Share:
06 दिवस के भीतर नकबजनी के आरोपी को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व में पिछले 06 दिन में नकबजनी के आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य किया गया है। घटना का विवरण:- दिनाँक 12.03.2025 को फरियादी गोपाल शर्मा जो विवेकानन्द काम्पलेक्स में शर्मा होटल का संचालन करते है। दुकान बंद करके घर चले गये थे, दिनाँक 13.03.2025 को सुबह फरियादी के द्वारा दुकान खोलने पर पाया गया कि अज्ञात चोर रात्रि में मुंह में गमछा बांधकर पीछे का सटर तोडकर दुकान में गल्ले में रखे एक लाख रूपये नगदी तथा फरियादी का वीयो कम्पनी का मोबाईल कुल 1,35,000 रुपये का माल चोरी होने की सूचना पर थाना हरदा में अपराध क्रमांक 136/25 घारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाहीः घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये, कैमरे देखने के आधार पर आरोपी गणों का चेहरा कद काठी तथा नाम स्पष्ट हुये। पुलिस द्वारा दबिश देने पर तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका एक लाख रूपये नगदी तथा मोबाईल जप्त किया गया है और आरोपी गणो को गिरफ्तार किया गया है। नाम आरोपीगणः- 01-संजय पिता घाटू भदरेले उम्र 28 साल निवासी बसोड मोहल्ला हरदा 02- अर्जन पिता केदारनाथ चौबे उम्र 20 साल बसोड मोहल्ला हरदा 03 सोनू पिता कुन्दन नाथ उम्र 35 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास हण्डिया   सराहनीय भूमिकाः   आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार, प्र धान.आरक्षक करण साहू, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, प्रधान आरक्षक दीपक गौर, आरक्षक वरिन्द्र राजपूत, आरक्षक दीपक बरकडे, सैनिक सूरज पासी बाना कोतवाली हरदा, सैनिक शिवम गौर सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें