भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड में मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
नेपानगर। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपाली लिमिटेड कारखाना परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेपा मिल कारखाना परिसर के मुख्य द्वार पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेपा लिमिटेड सीएमडी राकेश कुमार चोखानी द्वारा शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर उपस्थित अफसर कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यस्थल हो या फिर कोई स्थान, सुरक्षा बर्तना बेहद जरूरी हो जाता है। सुरक्षा दिवस, इस बात की प्रेरणा देता है कि, आप किस जगह पर कैसे खुद को सुरक्षित रख सकते है।उन्होंने नेपा लिमिटेड में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु औद्योगिक संरक्षा विभाग को बधाई प्रेषित करते हुएं सभी को सुरक्षा के उपकरण उपयोग करने हेतु आव्हान किया। उन्होंने सभी को आगाह करते हुए कहा कि आमतौर पर लापरवाही और अतिआत्मविश्वास से दुर्घटनाएं घटित होती हैं जिससे न केवल व्यक्ति और परिवार की अपितु, राष्ट्र की भी क्षति होती हैं अत: सुरक्षा हमारे आचरण में इस कदर शामिल हो जानी चाहिए कि लापरवाही का कोई नामो निशान न रह पाएं। नेपा लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन ने स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर जागरूकता और व्यापक इंतजाम के लिए नेपा लिमिटेड के चिकित्सा विभाग और सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग की प्रतिबद्धता के प्रति संतोष व्यक्त करते हुएं कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की आदत की आवश्यकता है। सुरक्षा का पालन करके न केवल हम स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि अपने, मित्र और समाज को भी सुरक्षित बना सकते हैं। इसलिए, हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सुरक्षा का ध्यान रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।नेपा लिमिटेड सहायक प्रबंधक औद्योगिक संरक्षा प्रशांत सोनी ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। 4 मार्च 1966 को श्रम मंत्रालय द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक स्थायी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा परिषद की स्थापना की। इसके चलते हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। सुरक्षा को अपनाकर हर कोई सुरक्षित जीवन जी सकता हैं। नेपा लिमिटेड जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे बताया कि कि हर साल की तरह इस साल भी नेपा लिमिटेड ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को लेकर "सुरक्षा सप्ताह" आयोजन किया जिसमें सप्ताह भर स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम "सुरक्षा और कल्याण विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण है" को लेकर संस्थान में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के मध्य एक नारा प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें सतर्कता विभाग के युवराज मोदी को प्रथम, सेल्स गोडाउन के सुरेन्द्र खांडेकर को द्वितीय और नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के वेदांत वाघमारे को तृतीय पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत सुमंत कानफाड़े, वरिष्ठ प्रबंधक अनुरक्षण ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक पेपर मशीन अरविंद त्यागी, प्रबंधक उत्पादन केके देशमुख, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विपणन प्रशांत बैथालू, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण सीएल वर्मा, प्रबंधक यांत्रिकी विजय चौधरी, नेपा लिमिटेड चिकित्सालय के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार झंझडीवाल, उप प्रबंधक डीआईपी देवेंद्र महोबे, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतन्त्र कुमार कसेरा, उप प्रबंधक यांत्रिकी सुनील कुलथे, उप प्रबंधक अनुरक्षण पिंटू कुमार, सहायक प्रबंधक पावर हाउस अनिल कुमार करोले, अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, निलेश पाटिल, डीपी मिश्रा, गजानन यादव,अनीस मंसूरी, ईशान व्यास, संगीता लाल सहित कई अफसर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक औद्योगिक संरक्षा प्रशांत सोनी ने किया, आभार जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने माना।