लायन्स स्कूल मूंदी ने आर्शीवाद समारोह के साथ दी बारहवी के परीक्षार्थियो को भव्य विदाई
नगर मूंदी की लायंस हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा बारहवीं के 60 साठ छात्र छात्राओं का बधाई एवम विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप आदरणीय लायन श्री शशिकांत मालवीय मुख्य अभियंता सन्त सिंगाजी थर्मल पावर दोगालिया व लायन श्री सुभाषचंद जैन अंकेक्षण अधिकारी (चार्टर्ड अकाउंटेंट ) इन्दौर, एवम विशेष अतिथि श्री टी,के, पंवार वरिष्ठ उद्यान प्रौद्योगिकी अधिकारी खंडवा एवं अतिथि गण श्री विजय शंकर यादव प्रबंधक एस वी एस कान्वेंट स्कूल बीड़, श्री गगन शर्माजी प्राचार्य मॉडल पब्लिक स्कूल मूंदी,,श्री गोपाल मांगरोले जी प्राचार्य सरस्वती हाईस्कूल मूंदी, श्री सुरेन्द्र कुमार अतुलकर प्राचार्य लायंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदानगर, श्री शम्मी खान प्राचार्य लायंस हायर सेकंडरी स्कूल पुनासा, श्री भारत डोडे प्रभारी प्राचार्य आशा देवी पब्लिक स्कूल मूंदी, श्री अमित चतुर्वेदी प्रबंधक संस्कार पब्लिक स्कूल मूंदी, श्रीमती ब्रिजिट मेडम प्रधानपाठिका न्यू गुड विजन स्कूल मूंदी, श्री शुभम पटेल शिक्षक रेवोततमा इंटरनेशनल स्कूल मूंदी, शिवा सावनेर शिक्षक सेंट मेरिस कान्वेंट स्कूल मूंदी, जे एस डोडे प्राचार्य लायंस हायर सेकंडरी स्कूल मूंदी , प्रभारी कीर्ति सेन, वरिष्ठ शिक्षक सीताराम मालाकार जी एवं डॉ. आर. एस. देसाई सचिव लायंस शिक्षण समिति मूंदी, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश मालवीय एवम समस्त लायंस परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने सर्वप्रथम स्वर्गीय लायन डॉ आर. एम. जायसवाल साहब की समाधि एवं प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें याद किया मंच पर मां सरस्वती की तस्वीर पर एवम डॉ साहब की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजन किया। छात्राओं द्वारा गणेश जी की वंदना एवं सरस्वती वंदना स्वागत गीतो पर नृत्य करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथिगणों का पुष्पहार से सम्मान किया गया स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य जे एस डोडे ने प्रस्तुत किया अतिथियो के द्वारा सभी विद्यार्थियों को विदाई एवं बधाई देते हुए कहा जीवन में अनुशासन और मेहनत से ईमानदारी से पढ़ाई करने चाहिए व माता पिता नगर , स्कूल का नाम रोशन करने हेतु मनोबल बढ़ाया, परीक्षा किस प्रकार से देना चाहिए और समय सीमा में प्रश्नपत्र कैसे हल करें समझाया। विद्यार्थी को कभी भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन में आत्मविश्वास की भावना हो और निश्चयपूर्वक लक्ष्य केंद्रित कर परिश्रम किया जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।मुख्य अतिथि गण द्वारा एवम विशेष अतिथि एवं समस्त अतिथि गण द्वारा बच्चों को आर्शीवाद देते हुए विदाई एवम बधाईयॉ प्रेषित की गई एवम विद्यार्थियों को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्री सीताराम मालाकार ने किया आभार प्रभारी कीर्ति सेन ने माना