Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनकल्याण शिविर में हाथोंहाथ संबल कार्ड बना तो प्रतीक हुआ बहुत खुश

Barkat Qureshi / Tue, Dec 24, 2024 / Post views : 180

Share:
जनकल्याण शिविर में हाथोंहाथ संबल कार्ड बना तो प्रतीक हुआ बहुत खुश      हरदा 24 दिसम्बर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत इन दिनों ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में गत दिनों नगर पालिका कार्यालय हरदा के परिसर में आयोजित शिविर में मजदूरों को संबल कार्ड वितरित किये गये। इन्हीं में से एक श्रमिक प्रतीक ने बताया कि वह मजदूरी करता है तथा पिछले कई दिनों से अपना संबल कार्ड बनवाने की सोच रहा था। तभी उसे मालूम चला कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों के काम हाथोहाथ हो रहे हैं। यह सुनकर वह भी नगर पालिका आ गया और संबल कार्ड के लिये जनकल्याण शिविर में आवेदन दे दिया। कुछ ही देर में उसका कार्ड तैयार हो गया।   शिविर में प्रतीक के साथ-साथ प्रिया, कमलेश, भावना, नीशा, नीतू और सोफिया को भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया और कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने संबल कार्ड प्रदान किये। इसके साथ ही जनकल्याण शिविर में 2 नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 2 अन्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति संबंधी आदेश प्रदान किये गये। इस जनकल्याण शिविर में श्री शशांक मालवीय को 50 हजार रूपये, श्री राहुल चौधरी व अक्षय पंवार को 20-20 हजार रूपये तथा बंटी बंजारा और मनीष मोरी को 10-10 हजार रूपये की मदद पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदान की गई। इस राशि से ये बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्म निर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें