Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भाजपा हरदा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर एसपी से मिले कार्यकर्ता

Barkat Qureshi / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 208

Share:

भाजपा हरदा

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर एसपी से मिले कार्यकर्ता

हरदा से गोपाल शुक्ला

हरदा -भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं राजपूत समाज के बंधुओं ने हरदा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर पिछले दिनों हरदा में जो घटना पर चर्चा करते हुए राजेश वर्मा ने कहा कि वह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। निम्न बिंदुओं की मांग करते हुए ज्ञापन दिया एवं उसे पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्रवाई करने हेतु कहा। आज भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हरदा जिले के कलेक्टर एवं एसपी से मिला लगभग 2 घंटे लंबी चर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से पूरी घटना पर प्रकाश डालते हुए तीन बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जिसमें पहले बिंदु राजपूत छात्रावास में जो प्रशासन द्वारा गलत तरीके से लाठीचार्ज किया गया था वह लाठी चार्ज की पूरे राजपूत समाज और सर्व समाज में निंदा हो रही है अतः उसे लाठी चार्ज में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर तत्काल कार्रवाई करें , दूसरी बात राजपूत छात्रावास में समाज के कई लोग किसी अन्य कार्य से वहां उपस्थित थे उनके खिलाफ भी झूठा मुकदमा दायर किया गया है उसकी भी जांच कर तत्काल ऐसे लोग जो मामले से जुड़े नहीं थे उनके नाम एफ आई आर से काटे जाए एवं तीसरी मांग जो लोग अभी भी 151 में जेल में बंद है उनको तत्काल रिहां का किया जाए . शासन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मानते हुए जो आंदोलनकारी जेल में बंद है उनका तत्काल रिहा करने का आदेश जारी किया साथ ही लाठी चार्ज की वीडियो फुटेज के आधार पर जिन लोगों ने जात्तिया की है ऐसे लोगों की से बात करके उनके खिलाफ कार्य न करने का आश्वासन दिया एवं जिन लोगों का गलत तरीके से फिर में नाम जुड़ गया है उसकी भी जांच करके उनके नाम को तत्काल फिर से काटने का आश्वासन दिया है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने समाज से अपील की है कि प्रशासन हर तरह से हमारा सहयोग कर रहा है इसलिए हरदा में शांति बनाए रखने के लिए हम सब लोगों का भी यह कर्तव्य की हम भी हरदा में शांति बनाए रखें किसी भी प्रकार की कोई ऐसी पोस्ट वायरल ना करें जिससे हरदा नगर में किसी प्रकार की अशांति हो राजपूत छात्रावास की घटना में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ निश्चित रूप से प्रशासन कार्रवाई करेगा इस बात को प्रशासन ने स्वीकार किया है इस बात को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक लिखित आवेदन भी कलेक्टर को सोपा. विंदु
  1. 1. राजपूत छात्रावास में जो लाठीचार्ज हुई थी वह अनुचित थी। उसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही हो।
2. जिन निर्दोष लोगों के खिलाफ राजपूत छात्रावास में मामला दर्ज हुआ है उसकी जांच कर निर्दोषों के नाम वापस लिए जाए। 3. इस आंदोलन में जिन लोगों पर धारा 151 के तहत बंद किया गया है जो कि अभी जेल में है उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा किया जावे। इस अवसर देविसिंग साखला ,किट्टी पटेल , नितेश बादर , बसंत राजपूत ,सौरभ तिवारी ,लक्ष्मण राजपूत ,उदय सिंह राजपूत ,भूपेंद्र तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें