: भाजपा हरदा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर एसपी से मिले कार्यकर्ता
Barkat Qureshi / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 209
भाजपा हरदा
जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर एसपी से मिले कार्यकर्ता
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा -भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं राजपूत समाज के बंधुओं ने हरदा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर पिछले दिनों हरदा में जो घटना पर चर्चा करते हुए राजेश वर्मा ने कहा कि वह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। निम्न बिंदुओं की मांग करते हुए ज्ञापन दिया एवं उसे पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्रवाई करने हेतु कहा। आज भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हरदा जिले के कलेक्टर एवं एसपी से मिला लगभग 2 घंटे लंबी चर्चा के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से पूरी घटना पर प्रकाश डालते हुए तीन बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जिसमें पहले बिंदु राजपूत छात्रावास में जो प्रशासन द्वारा गलत तरीके से लाठीचार्ज किया गया था वह लाठी चार्ज की पूरे राजपूत समाज और सर्व समाज में निंदा हो रही है अतः उसे लाठी चार्ज में दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर तत्काल कार्रवाई करें , दूसरी बात राजपूत छात्रावास में समाज के कई लोग किसी अन्य कार्य से वहां उपस्थित थे उनके खिलाफ भी झूठा मुकदमा दायर किया गया है उसकी भी जांच कर तत्काल ऐसे लोग जो मामले से जुड़े नहीं थे उनके नाम एफ आई आर से काटे जाए एवं तीसरी मांग जो लोग अभी भी 151 में जेल में बंद है उनको तत्काल रिहां का किया जाए . शासन ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को मानते हुए जो आंदोलनकारी जेल में बंद है उनका तत्काल रिहा करने का आदेश जारी किया साथ ही लाठी चार्ज की वीडियो फुटेज के आधार पर जिन लोगों ने जात्तिया की है ऐसे लोगों की से बात करके उनके खिलाफ कार्य न करने का आश्वासन दिया एवं जिन लोगों का गलत तरीके से फिर में नाम जुड़ गया है उसकी भी जांच करके उनके नाम को तत्काल फिर से काटने का आश्वासन दिया है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने समाज से अपील की है कि प्रशासन हर तरह से हमारा सहयोग कर रहा है इसलिए हरदा में शांति बनाए रखने के लिए हम सब लोगों का भी यह कर्तव्य की हम भी हरदा में शांति बनाए रखें किसी भी प्रकार की कोई ऐसी पोस्ट वायरल ना करें जिससे हरदा नगर में किसी प्रकार की अशांति हो राजपूत छात्रावास की घटना में जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ निश्चित रूप से प्रशासन कार्रवाई करेगा इस बात को प्रशासन ने स्वीकार किया है इस बात को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक लिखित आवेदन भी कलेक्टर को सोपा.
विंदु
- 1. राजपूत छात्रावास में जो लाठीचार्ज हुई थी वह अनुचित थी। उसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
