: विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 181
विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 14 जून 2025, शनिवार को हरदा के प्रज्ञा नगर, विकास नगर बस्ती और बड़ी नहर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में जिला न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, व मानसिक विकलांगता वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना, 2024 के उपबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के झुग्गी झोपड़ियों या रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बच्चे, बाल देखरेख संस्थानों मेें रहने वाले अथवा अनाथ, परित्यक्त या तस्करी, भीख मांगने वाले, बाल श्रम से मुक्त कराये गए बच्चे, अपंजीकृत बाल गृहों में रहने वाले सभी बच्चों का आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स आदि द्वारा सर्वे के माध्यम से पहचान जाकर उनके आधार कार्ड बनाया जाने हेतु साथी अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा 26 मई से बच्चों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्य 26 जून तक किया जावेगा। इसके बाद आधार पंजीयन कैंप आयोजित किये जावेगे। शिविर में बताया गया कि जल अनमोल है, इसका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाना चाहिए। पानी की बचत आज के समय की एक बहुत ही महत्वपूर्ण आवश्यकता है क्योंकि जल संसाधन सीमित है और उनकी खपत तेजी से बढ़ रही है। भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी बचाना जरूरी है।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 14 जून 2025, शनिवार को हरदा के प्रज्ञा नगर, विकास नगर बस्ती और बड़ी नहर क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में जिला न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, व मानसिक विकलांगता वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना, 2024 के उपबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शिविर में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के झुग्गी झोपड़ियों या रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बच्चे, बाल देखरेख संस्थानों मेें रहने वाले अथवा अनाथ, परित्यक्त या तस्करी, भीख मांगने वाले, बाल श्रम से मुक्त कराये गए बच्चे, अपंजीकृत बाल गृहों में रहने वाले सभी बच्चों का आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स आदि द्वारा सर्वे के माध्यम से पहचान जाकर उनके आधार कार्ड बनाया जाने हेतु साथी अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीम द्वारा 26 मई से बच्चों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्य 26 जून तक किया जावेगा। इसके बाद आधार पंजीयन कैंप आयोजित किये जावेगे। शिविर में बताया गया कि जल अनमोल है, इसका उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाना चाहिए। पानी की बचत आज के समय की एक बहुत ही महत्वपूर्ण आवश्यकता है क्योंकि जल संसाधन सीमित है और उनकी खपत तेजी से बढ़ रही है। भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी बचाना जरूरी है।विज्ञापन
विज्ञापन