कसरावद पुलिस ने विगत दिनों मे हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा
क्षेत्र मे चोरी करने वाले 01 आरोपीयो को पुलिस गिरफ्तार
आरोपियों ने पूछताछ मे काबुली 02 चोरी की वारदातें
आरोपी के कब्जे से चोरी किए कुल नगदी 2,36,000/- रूपये, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये एवं चोरी की एलसीडी कीमती लगभग 10,000/- रुपये पुलिस ने की जप्त
आरोपी से कुल जप्तशुदा मशुरुके की कीमत लगभग 3,46,000/- रुपये
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे ।वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे श्री नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने विगत दिनों मे हुई 02 चोरीयो का खुलासा करने मे सफलता हासिल की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.01.25 को फरियादी निवासी माकड़खेड़ा ने अपने ताले लगे सुने मकान के अंदर से ताला तोड़कर एक एलसीडी टीवी व नगदी 15,000/- रुपये की अज्ञात बदमाश व्यक्ति चोरी कर ले जाने की सूचना दी थी । प्राप्त सूचना पर थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 05/25 धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।थाना क्षेत्र मे चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे श्री नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं एसडीओपी मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे थाना कसरावद से पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए जिसमे घटना स्थल पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा चिन्हित किए संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने के लिए भी मुखबिरों को भी सक्रिय कर जानकारी देने के लिए लगाया गया ।परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर सायकल पर कसरावद तरफ आ रहा है जो साद़ड़बन का रहने वाला है व जिसका उक्त चोरी मे हाथ हो सकता है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर रवाना किया गया । थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा पकड़ मे आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय पिता गुड्डु उर्फ गुडिया ओसवाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सादड़वन का होना बताया जिसके पास मिली एलसीडी के बारे मे पूछने पर उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया ।संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने संजय से बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जिसमे संजय ने अपने साथीयो के साथ मिलकर माकड़खेड़ा के मकान से एलसीडी व नगदी 15,000 रूपये चोरी करना स्वीकार किया । संजय से पुलिस टीम ने अन्य चोरियों के बारे मे बारे मे सघनता से पूछने पर उसने अपने साथीयो के साथ मिलकर सक्षम ढाबा के सामने खड़ी पिकअप वाहन का कांच तोड़कर 2,40,000 रूपये चुराने की वारदात करना भी स्वीकार किया जिसे पुलिस रिकार्ड मे चेक करने पर थाना कसरावद पर अपराध क्रमांक 132/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध होकर विवेचना मे पाया गया जिसमे फरियादी किसान जो धमनोद मंडी मे चने बेच कर वापस आ रहा था तब अज्ञात बदमाशों के द्वारा सक्षम ढाबा के सामने खड़ी पिकअप वाहन का कांच तोड़कर नगदी 2,40,000 रूपये चुरा लिए थे ।पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अपराध क्रमांक 132/25 धारा 303(2) बीएनएस मे कुल 2,35,000/- रुपये नगदी, घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये व अपराध क्रमांक 05/25 धारा 305 (ए), 331(1) बीएनएस मे 1,000/- रुपये नगदी व एलसीडी कीमती लगभग 10,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी के नाम
1. संजय पिता गुड्डु उर्फ गुडिया ओसवाल उम्र 26 साल निवासी ग्राम सादड़वन
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे उनि महेश यादव,उनि जितेन्द्र कवचे, प्रआर 659 महेश मालवीया, प्र आर 375 मनोज कुशवाह ,आर.673 महेंद्र सिंह ठाकुर ,आर 364 जितेंद्र बघेल व सायबर सेल का विशेष योगदान रहा ।