कच्ची महुआ शराब एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपी गिरफ्तार
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव चौकसे (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गायक पदार्थ एवं अवैध शराब पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रामदास प्रजापति एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।01- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि बैरागढ़ जोड़ पर एक व्यक्ति जो हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची महुआ शराब 04 कुप्पियों में लेकर खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुंचे जिसको चारों ओर से घेराबंदी कर पकड लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका का होना बताया एवं चारों कुप्पियों को खोलकर देखने पर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब होना पाया जो चारों कुप्पियों में 15-15 लीटर शराब कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12000 रूपये जप्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से मय शराब के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 227/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना आरोपी को आज दिनांक को माननीय न्यायालय हरदा पेश किया गया। आरोपी चंदू कुचबंदिया पिता आजाद कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी खेडीपुरा नाका हरदा जिला हरदा।जमा सामग्री 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12,000 रूपये।02- दिनांक 19.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्रीम कलर की चेक्स वाली शर्ट तथा काला लोवर सफेद धारी बाला पहना हुआ जो कुछ देर में मगरथा रोड रेल्वे पुलिया के पास गोया आने वाला है जिसके हाथ में रखे थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बताये गये स्थान पर पहुंचे तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हिंक अमली से चारों ओर से घेराबंदी कर पकड़ लिया उससे उसका नाम पूछा जो उसने अपना नाम विक्की पिता अतर लाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा का होना बताया संदेही विक्की की जामा तलाशी ली गई जिसके हाथ में रखे खादी रंग के थैले को चैक करने पर थैले में पारदर्शी रंग की पन्नी में हरे रंग की पत्ती, बीज तथा डंठल मिला। जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया। आरोपी से अवैध गाजा ०. 838 किलोग्राम कीमती 8,000 रूपये जप्त किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से मय मादक पदार्थ के गिरफ्तार कर थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 229/25धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का कायम कर विवेचना ने लिया गया। आरोपी विक्की पिता अतरलाल चौहान उम्र 27 साल निवासी खेडीपुरा नाका के पास हरदा जप्त सामग्री 0.838 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 8,000 रुपये।महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उप निरिक्षक सीताराम पटेल, उप निरिक्षक पवन कुमरे, प्रधान आरक्षक 26 बृजेश साहू, प्रधान आरक्षक 38 प्रवीण रघुवंशी, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 237 राहुल बों, आरक्षक 206 उमेश पवार, म.आरक्षक 402 रवीना उईके, आरक्षक 361 सुनील शर्मा, आरक्षक 225 आशीष खादीकर थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।