Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: श्री दुर्गाधाम मंदिर किशोर नगर में मनाया गया शरदोत्सव,अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर की प्रसादी का हुआ वितरण

: भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक, 10 को मनाएंगे जयंती

: केसरिया ने सहयोगियों का किया सम्मान, बेस्ट गरबा टीम ऑफ द ईयर से फ्यूजन गरबा ग्रुप सम्मानित

: किशोर नगर में आयोजित हुआ कन्या पूजन एवं मां भगवती का विशाल आम भंडारा

: वर्षो पूर्व चल समारोह को रात्रि में निहारने की श्रद्धालुओं की रौनक फिर लौट रही है,

: ब्रेकिंग खंडवा मध्य प्रदेश

: खंडवा से बरकत कुरैशी *भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज सम्मान समारोह आयोजन संपन्न। खंडवा गौरीकुंज सभागृह में गुरुवार को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह कार्यक्रम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। समस्त अतिथि द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया पटेल,नगर निगम महापौर अमृता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाटिल,पंधाना विधायक राम दांगोरे , मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे मंचासीन हुए। तत्पश्चात उपासना देसाई एवं ईशानी माथुर द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रदेश प्रभारी माया पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुषमा स्वराज महिला शक्ति का एक ऐसा नाम है जो इतिहास के पन्नों में लिखा गया और हम सभी मातृशक्ति के लिए प्रेरणादायक है ।साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो महिलाओं के लिए योजना निरंतर लाई जा रही है जिसमें लाडली बहना योजना ,लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं हितग्राही योजनाएं है वे समस्त मातृशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं। महापौर अमृता यादव द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज समस्त सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान दिया जाएगा जोकि गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज ने अपनी कम उम्र से ही बड़े मुकाम हासिल किए। ऐसी महिला शक्ति को मेरा शत-शत नमन। पंधाना विधायक राम दांगोर ने अपने उद्बोधन में कविता कही "फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी हैं"उन्होंने कहा कि नारी हर क्षेत्र में सम्मानित पदों पर मंचासीन है एवं देश का गौरव बढ़ा रही है। सम्मानित मातृशक्ति साध्वी साक्षी, हंसमुख जोशी ,दीपमाला रावत , भावना गौर,शबनम शाह ,अंजली शिंदे मंगला भागवत, जीवनलता खेड़े, नेहा यादव ,रिंकू राठौर,मनोनिता मुखर्जी, वंदना जाधव, ज्योति यादव, निहारिका बंसल, भारती पाराशर, स्वप्निल जैन, अनीता पिल्ले एवं मनीषा पाटिल सम्मानित हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण एवं सदस्य कार्यक्रम प्रभारी ममता बोरसे ,उपाध्यक्ष चारू मंगल यादव,रंजना शर्मा,प्रीति वर्मा,मंजू यादव,सीमा भावसार,अंजना निकालजे,मीना गिरी,मंडल अध्यक्ष पिंकी राठौर, अंजलि सिंह चौहान,संध्या पांडे,निशा अग्रवाल,स्नेहा पाराशर,जयश्री पवार,ज्योति दशोरे आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी