खरगोन पुलिस ने अवैध पिस्टल लिए घूमते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
• पुलिस रिकॉर्ड में चेक करने पर मिले आरोपी पर जिले में पूर्व से दर्ज मिले 24 अपराध
• आरोपी शातिर प्रवत्ति का होकर लगातार रहता है चोरी के अपराध में लिप्त
• कसरावद, मण्डलेश्वर, बलकवाडा, गोगावा, भीकनगांव, सनावद से भी है फरार
• आरोपी की गिरफ़्तारी पर प्रकरणों में कुल लगभग 20,000/- रूपये का इनाम उद्घोषित
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में थाना बलकवाडा चौकी खलटाका पर क्षेत्र मे अवैध पिस्टल लिए घूमने पर 01 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.07.2025 को चौकी खलटाका थाना बलकवाडा पर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि, 01 व्यक्ति जिसकी गतिविधियाँ संदिग्ध है बलखड फाटा पर हनुमान मंदिर के सामने वाली दुकान पर के बाजु में बने ओटले पर बैठा हैं जिसके पास अवैध पिस्टल है भी हो सकती है । प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को सूचना से अवगत करवा कर मुखबिर के बताये अनुसार संदिग्ध व्यक्ति की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया ।पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिए के व्यक्ति की तलाश की गयी जिसमे पुलिस टीम को एक व्यक्ति ओटले पर बैठा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा ।पकड़ मे आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सेन पिता पेमा सिधिया उम्र 27 वर्ष निवासी स्कूल फाल्या ग्राम सादडवन देवझिरी का होना पाया गया । पुलिस टीम के द्वारा सेन पिता पेमा की जामा तलाशी लेने पर पुलिस टीम को 01 देशी पिस्टल व उसमे 01 जिन्दा कारतूस भी मिला जिसे रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उसने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।पुलिस टीम के द्वारा सेन पिता पेमा सिधिया उम्र 27 वर्ष निवासी स्कूल फाल्या ग्राम सादडवन देवझिरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 01 नग देशी पिस्टल कीमती लगभग 20,000/- व जिन्दा कारतूस कीमती लगभग 2000/- रूपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना चौकी खलटाका थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 206/25 धारा 25(ए), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तारशुदा आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।आरोपी सेन पिता पेमा सिधिया उम्र 27 वर्ष निवासी स्कूल फाल्या ग्राम सादडवन देवझिरी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उसके विरुद्ध जिले के 06 थाने कसरावद, मण्डलेश्वर, बलकवाडा, गोगावा, भीकनगांव व सनावद में चोरी कुल 24 अपराध दर्ज होना पाया गया । आरोपी की गिरफ़्तारी पर कुल प्रकरणों में 20,000/- रूपये का इनाम उद्घोषित है ।
सेन पिता पेमा सिधिया उम्र 27 वर्ष निवासी स्कूल फाल्या ग्राम सादडवन देवझिरी का अपराधिक रिकॉर्ड
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा1 कसरावद चौकी खामखेडा 54/23 379 भादवि2 कसरावद चौकी खामखेडा 55/23 379 भादवि3 कसरावद चौकी खामखेडा 106/23 379 भादवि4 कसरावद चौकी खामखेडा 109/23 379 भादवि5 कसरावद 134/23 379, 411, 413 भादवि6 कसरावद 05/25 305(ए),331(1) बीएनएस7 कसरावद 132/25 303(2) बीएनएस8 कसरावद 52/2009 457,380 भादवि9 कसरावद 85/2009 380 भादवि10 कसरावद 98/2019 457,380 भादवि11 कसरावद 76/2019 457,380 भादवि12 कसरावद 39/2019 457,380 भादवि13 कसरावद 21/2019 457,380 भादवि14 कसरावद 30/2019 457,380 भादवि15 कसरावद 37/2019 457,380 भादवि16 मण्डलेश्वर 77/2023 379,411,413 भादवि17 बलकवाडा 187/2023 379, 411, 413 भादवि18 बलकवाडा 39/2019 380,457,411 भादवि19 बलकवाडा 188/2023 379 भादवि20 गोगावा 21/2024 457,380 भादवि21 गोगावा 30/2019 457,380 भादवि22 गोगावा 37/2019 457,380 भादवि23 भीकनगांव 78/2019 457,380 भादवि24 सनावद 80/2012 457,380 भादवि
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय दुबे के नेतृत्व में उनि पप्पू मोर्य, कावा सउनि आशीष कुमार सोमवंशी, प्र. आर. 193 अखिलेश भुरिया, आर.364 जितेन्द्र बघेल, आर. 1012 सुमितसिंह भदौरिया, आर.269 पंकज शर्मा, आर. 673 महेन्द्र ठाकुर, आर.526 साहिल सेन, आर. 276 रविशंकर तिवारी, आपरेटर अजय सोलंकी, अनिल मोगरे एवं सायबर सेल से आरक्षक अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।